फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: चार हाईस्कूलों का उच्चीकरण, 12वीं तक की पढ़ाई के लिए चिंता हुई दूर

Thu, 27 Aug 2026 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। शासन से नैनीताल जिले के चार राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों (हाईस्कूल) के इंटर कॉलेज में उच्चीकरण के लिए स्वीकृति मिल गई है। अब इंटर की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को दूर-दराज के विद्यालयों में नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बताया कि स्थानीय ग्रामीण लंबे समय से ओखलकांडा ब्लॉक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ौन, कैड़ागांव, नाईसिला और कूल रामगढ़ का इंटर कॉलेज में उच्चीकरण की मांग कर रहे थे। बताया कि उन्होंने इस संबंध की जानकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत व सांसद अजय भट्ट को दी।
कैड़ा ने कहा कि सीएम के आदेश पर चारों स्कूलों का इंटरमीडिएट के लिए उच्चीकरण हो गया है। बताया कि इसके बाद आसपास के गांवों के विद्यार्थियों को अब इंटर की पढ़ाई के लिए अन्य इंटर कॉलेजों की ओर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

इधर, विद्यालयों के उच्चीकरण के बाद अभिभावकों को अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलने की उम्मीद है। अभिभावकों ने विद्यालयों में शिक्षकों की रिक्त पदों पर नियुक्ति की भी मांग की है। संवाद
8 से 10 गांवों के विद्यार्थियों को मिलेगा सीधा लाभ
उच्चतर माध्यमिक बड़ौन के इंटरमीडिएट में उच्चीकरण से आसपास के करीब 10 गांव के विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी। वहीं कैड़ागांव के आसपास के करीब 300 विद्यार्थियों को अपने ही पुराने स्कूल में इंटरमीडिएट में प्रवेश मिलेगा।
शासन से नैनीताल जिले के चार उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को इंटरमीडिएट में उच्चीकरण की स्वीकृति मिल गई है। जल्द विभाग की ओर से इंटरमीडिएट में कक्षाओं का संचालन शुरू किया जाएगा। - रणजीत सिंह नेगी, मुख्य शिक्षाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें