हल्द्वानी। पांच माह से वेतन भुगतान न होने से गुस्साए सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के उपनल कर्मियों ने सोमवार को सुबह नौ बजे से 11 बजे तक कार्य बहिष्कार किया। अस्पताल के मुख्य गेट पर आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बार-बार मांग के बाद भी उपनल कर्मियों को वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है। कहा कि पांच माह से वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति लगातार खराब होते जा रही है। कहा कि मांग के लिए मंगलवार को कर्मचारी सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे। वहां प्रताप बोरा, मोहन रावत, सरिता पांडे, मुकेश पांडे, मुरली भट्ट, केसी पनेरू आदि शामिल थे।