फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ऑटो सवार महिला को नशीला पदार्थ सूंघाकर चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। काठगोदाम के शीशमहल की रहने वाली महिला से छह दिन पहले ऑटो में नशीला पदार्थ खिलाकर सोने की चेन लूट ली गई। इलाज कराने के बाद महिला ने एसएसपी को पत्र भेजा और मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

श्रमिक बस्ती शीशमहल (काठगोदाम) निवासी दुर्गा शर्मा ने एसएसपी को पत्र भेजा। इसमें कहा कि वह 30 जुलाई को ऑटो से छतरी चौराहे की तरफ जा रही थी। ऑटो में दो महिला और दो पुरुष भी थे। तिकोनिया तक उनके गले में सोने की चेन थी। अचानक से उनके बगल में महिलाओं ने उसे नशीला पदार्थ सूंघा दिया। उसे कुछ भी महसूस नहीं हुआ। इसी दौरान उसकी चेन लूटी गई होगी। थाना प्रभारी काठगोदाम पंकज जोशी ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें