फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: उपनल कर्मियों ने वेतन भुगतान के लिए सीएम से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पांच माह से वेतन भुगतान न होने से परेशान एसटीएच के उपनल कर्मचारियों ने मंगलवार को एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने बकाया वेतन भुगतान के साथ-साथ विभिन्न विभागों में कर्मचारियों के पद सृजित कराने की भी मांग की।
विज्ञापन

एसडीएम राहुल शाह के माध्यम से सीएम को भेजे ज्ञापन में कहा कि सुशीला तिवारी अस्पताल में बीते दो दशक से अधिक समय से उपनल और आउटसोर्स के माध्यम से 659 कर्मचारी कार्यरत हैं। इन कर्मचारियों को मार्च 2025 से जुलाई 2025 तक का वेतन भुगतान नहीं हुआ है। इस कारण कर्मचारियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इस बात पर रोष जताया कि दो दशक से अधिक समय से काम करने के बाद भी अब तक उनके पद सृजित नहीं हुए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से कर्मचारियों को पांच माह का वेतन दिलाने और पद सृजित कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में प्रताप बोरा, मोहन रावत, सरिता पांडे, मुकेश पांडे, मुरली भट्ट, केसी पनेरू आदि रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें