डीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार
- फोटो : File Photo
उत्तराखंड पुलिस पर उपखनिज के नाम पर उगाही करने के मामले में डीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने नैनीताल और ऊधमसिंह नगर एसएसपी से आख्या मांगी है। आंवला बदायूं के सांसद ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। दोनों जिलों के कुछ पोलिसकरमियों पर आरोप हैं उगाही के।
बिल्सी जिला बदायूं (यूपी) के विधायक के बाद अब आंवला, जिला बरेली (यूपी) के सांसद ने नैनीताल-ऊधमसिंह नगर पुलिस पर खनन वाहनों से अवैध वसूली का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं।
यूपी के वाहन स्वामियों की शिकायत पर दो दिन पहले बिल्सी के विधायक पंडित राधाकृष्ण शर्मा ने उत्तराखंड के सीएम, पीएमओ को पत्र भेजा था।
उन्होंने नैनीताल जनपद की लालकुआं और ऊधमसिंह नगर के कई कोतवाली और थाना क्षेत्र में पुलिस की ओर से की जा रही वाहनों से अवैध वसूली की शिकायत की थी। अब आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने सीएम को लिखे पत्र में कहा कि लालकुआं से गौला नदी से खनन कर रेता बजरी ले जाने वाले वाहनों से हर थाने चौकी पर वसूली हो रही है।