रामनगर। रामनगर के मंगलार रोड स्थित कौशिकी खेल मैदान में कर्नल सीके नायडू अंडर-23 ट्रॉफी टेस्ट मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने उत्तराखंड की टीम को 15 रनों से हराया।
रविवार को आयोजित मैच में उत्तराखंड की टीम पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 170 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में उत्तर प्रदेश की टीम ने 319 रन बनाए और पहली पारी में बढ़त हासिल की।
दूसरी पारी में भी उत्तराखंड की टीम 133 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह उत्तर प्रदेश ने यह मुकाबला पारी और 15 रन से जीता। इस दौरान भूपेंद्र सिंह मेहरा, गौतम फर्त्याल, हिमांशु चौहान, मो. इकरार, सतीश पोखरियाल आदि मौजूद रहे।