हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर विवि में 13 से 15 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने बताया कि अक्तूबर 2025 में यूनिवर्सिटी को 20 साल पूरे हो जाएंगे। इस उपलक्ष्य में इस बार विवि में स्वतंत्रता दिवस के दिन भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।