फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रक्षाबंधन पर परिवहन को भी मिला नेग

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रक्षाबंधन की छुट्टी के बाद रविवार को बस अड्डे में लोगों की भीड़ उमड़ी। परिवहन निगम ने अकेले दिल्ली रूट पर ही 55 बसों का संचालन किया गया। इनमें दो हजार से अधिक यात्रियों ने सफर किया। रक्षाबंधन पर यात्रियों की संख्या में वृद्धि से हल्द्वानी और काठगोदाम डिपो की आय में भी इजाफा हुआ है। बीते दो दिनों से रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ी है। रक्षाबंधन पर टनकपुर, नैनीताल, रामनगर आदि लोकल रूटों पर यात्रियों की भरमार रही तो त्योहार के दूसरे दिन रविवार को लौटने वाले यात्रियों की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही बस अड्डे में यात्रियों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। दिल्ली रूट पर सबसे अधिक बसों का संचालन किया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें