फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडोनेशिया, थाईलैंड और बांग्लादेश के मुक्त विश्वविद्यालयों के साथ शोध करेगा यूओयू

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) इंडोनेशिया, थाईलैंड और बांग्लादेश के मुक्त विश्वविद्यालयों के साथ मिलकर नवाचार और शोध कार्य करेगा। ये सभी मुक्त विश्वविद्यालय मैशिव ओपन ऑनलाइन कोर्स के प्रति दूरस्थ शिक्षा प्रणाली के छात्रों के दृष्टिकोण पर शोध करेंगे।
विज्ञापन

इसके लिए यूओयू ने एशियाई देशों के मुक्त विश्वविद्यालयों की संस्था एशियन एसोसिएशन ऑफ ओपन यूनिवर्सिटीज (एएओयू) को प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव को एएओयू ने मंजूरी प्रदान कर दी है। शोध के लिए चार विश्वविद्यालयों के छात्रों को शामिल किया जाएगा। भारत से नेताजी सुभाष मुक्त विश्वविद्यालय और उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय को शामिल किया गया है। वहीं थाईलैंड से सुखोथाई थमाथरेत और इंडोनेशिया से टरबुका ओपन यूनिवर्सिटी को शामिल किया गया है। शोध प्रोजेक्ट के समन्वयक उत्तराखंड मुक्त विवि के कंप्यूटर विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र पांडे होंगे।
एशियाई मुक्त विश्वविद्यालय एसोसिएशन को मैशिव ओपन ऑनलाइन कोर्स (मूक) के प्रति दूरस्थ शिक्षा प्रणाली के छात्रों के दृष्टिकोण विषय पर एक शोध प्रोजेक्ट का प्रस्ताव भेजा था जिसे एसोसिएशन ने स्वीकार कर लिया है। इसमें ऑनलाइन कोर्स के प्रति दूरस्थ शिक्षा प्रणाली के छात्रों का कैसा व्यवहार है और इसमें पंजीकरण तो काफी संख्या में होते हैं मगर ज्यादातर छात्र बीच में ही कोर्स छोड़ देते हैं। ऑनलाइन कोर्स के प्रति छात्रों का रुझान कैसे बढ़ सकता है। इन सभी बिंदुओं पर शोध होगा। - डॉ. जितेंद्र पांडे असिस्टेंट प्रोफेसर, कंप्यूटर विज्ञान
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें