फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशिष्ट बच्चों को यूओयू ने किया सम्मानित

Fri, 04 Dec 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सभागार में गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें कई विशिष्ट बच्चों व विकलांग जनों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में वक्ता के रूप में आये स्पेेशल एजूकेट भावना भंडारी ने कहा कि विशिष्ट बच्चे बहुत कुछ करने को आतुर होते हैं। उन्हें सिर्फ  समझने की आवश्यकता है। विश्वविद्यालय की वित्त नियंत्रक आभा गर्खाल ने कहा कि इस जागरूकता दिवस का उद्देश्य तब फ लीभूत होगा जब हम ऐसे बच्चों को स्वीकार करें उन्हें समान दृष्टि से देखें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. गोविंद सिंह ने की उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चे बडे़ ऊर्जावान होते हैं इन्हें प्यार और मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। संचालन डा. राजेन्द्र कैड़ा ने किया। संयोजक सिद्धार्थ पोखरियाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में हल्द्वानी के सृजन विशिष्ट स्कूल के बच्चों कमल, दीपाली एवं सौरभ को उपहार देकर सम्मानित किया साथ ही विश्वविद्यालय में कार्यरत बालम दफ ोटी और दिनेश पाल सिंह ज्याडा को भी स्मृति चिन्ह सम्मानित किया गया। इस दौरान परीक्षा नियंत्रक प्रो. पीडी पंत, प्रो. आरसी मिश्र, डा. संजय ध्यानी, राजेश आर्य, डा. शशांक शुक्ल मौजूद  थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें