फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किच्छा में बनेगी मल्टी डिसीप्लिनरी यूनिर्वसिटी

विज्ञापन
किच्छा के प्राग फार्म में निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : KITCHHA
विज्ञापन
किच्छा। मल्टी डिसीप्लिनरी यूनिवर्सिटी व ऋषिकेश के एम्स सेटेलाइट सेंटर निर्माण के लिए केंद्र और राज्य सरकार की टीमों ने प्राग फार्म व खुरपिया फार्म में प्रस्तावित जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने पिछले दिनों नगर के हल्द्वानी रोड स्थित प्राग फार्म के गड़रियाबाग में एम्स का सेटेलाइट सेंटर खोलने की घोषणा की थी। एम्स को दो सौ एकड़ जमीन में दो हजार करोड़ रुपये से बनाया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए पूर्व में ऋषिकेश व दिल्ली के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय से कई टीमें दौरा कर चुकी हैं। इन दिनों प्रस्तावित स्थान पर जल स्तर की भी जानकारी वैज्ञानिकों से जुटाई जा रही है।
सोमवार को केंद्रीय लोक निर्माण के सुपरिटेंडेंट चंद्रपाल, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के ईई पंकज कृषक, ऋषिकेश एम्स के एससी बीएस रावत और एई सेमवाल टीम के साथ प्राग फार्म पहुंचे। टीम ने खुरपिया फार्म के मोहन बोरिंग व खुरपिया फार्म के मेन रोड पर भी एम्स बनाने की संभावनाओं को तलाशा। अधिकारियों के अनुसार यह स्थान हाईवे के निकट कुछ अंदर है। यहां पर यातायात जाम होने की संभावना काफी कम है। चंद्रपाल के अनुसार वह जल्द अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेंगे।
विज्ञापन

इधर मल्टी डिसीप्लिनरी यूनिवर्सिटी के निर्माण के लिए स्थलीय निरीक्षण के लिए देहरादून से तकनीकी शिक्षा सचिव दीपेंद्र चौधरी व मुख्य महाप्रबंधक एजुकेशन कंसल्टेंट इंडिया प्रदीप शिशौदिया की टीम ने भी प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया। दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि यूनिवर्सिटी तीन सौ एकड़ जमीन में ढाई हजार करोड़ की लागत से बनेगी। वहां विधायक राजेश शुक्ला, एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा, तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें