फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: खतरों के पोल...डरा रहीं ट्रैफिक लाइटें, हादसे की बन सकती हैं वजह; खतरनाक तरीके से खड़े यूनिपोल

Tue, 28 May 2024 07:28 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र और राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे कुछ यूनिपोल झुक गए हैं। कुछ ऐसा ही हाल ट्रैफिक लाइटों के पोल का भी है। नगर निगम के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
haldwani - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र और राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे कुछ यूनिपोल झुक गए हैं। कुछ ऐसा ही हाल ट्रैफिक लाइटों के पोल का भी है। नगर निगम के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। हाईवे किनारे वन विभाग के पेड़ों पर बड़े-बड़े फ्लेक्स लगाए हुए हैं जो गलत हैं। गर्मी के मौसम में अंधड़ आने पर यूनिपोल, ट्रैफिक लाइट के पोल और फ्लैक्स कभी भी गिर सकते हैं।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: जांच में मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक के फर्जीवाड़े का नया खुलासा, मरने से पहले गौस रजा खां ने दिए बयान

बता दें कि मुंबई में हाल में अंधड़ के कारण वह कई फ्लेक्स और बोर्ड उखड़ गए थे। इस दौरान हादसे में सात लोग मर गए थे। हल्द्वानी में भी तीन साल पहले आई भयंकर आंधी में तीन यूनिपोल उखड़ने से दो कारें दब गई थी। गनीमत रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण के दौरान कई ट्रैफिक लाइट के पोल झुक गए हैं। हल्की हवा के दौरान ये गिर सकते हैं। कई जगह यूनिपोल भी झुके हुए हैं। पेड़ों, बिजली के पोलों पर लगे फ्लेक्स भी हादसों को दावत दे रहे हैं। सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने बताया कि ऐसे यूनिपोल का सर्वे कराया जाएगा। झुके हुए यूनिपोल को सही करने को संबंधित कंपनी को नोटिस भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें