फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। आठ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि बालिका अपने भाई के साथ ट्यूशन पढ़ने जा रही थी, इस बीच सेना की वर्दी पहने एक व्यक्ति ने बालिका को दबोच लिया। बालिका को नशीला पदार्थ सुंघाकर और गले पर तलवार रखकर दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर बालिका के भाई को पीटा। परिजनों की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने अज्ञात सैन्य वर्दीधारी के खिलाफ पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मामला समीपवर्ती क्षेत्र का है। परिजनों की ओर से दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि बुधवार दोपहर करीब एक बजे उनकी आठ वर्षीय बालिका अपने 11 वर्षीय भाई के साथ ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। सुनसान जगह पर सेना की वर्दी पहने एक व्यक्ति ने बालिका को दबोचकर उसके गले पर तलवार रख दी, भाई ने विरोध किया तो उस व्यक्ति ने भाई को पीट दिया। दोनों भाई-बहनों के जोर से शोर मचाने पर कुछ लोग वहां आते नजर आए तो आरोपी जंगल की तरफ भाग गया। दोनों बच्चों ने परिजनों को यह बात बताई, बताया कि एक अन्य वर्दीधारी व्यक्ति भी वहां मौजूद था। घटना के बाद दोनों बच्चे बेहद सहमे हुए थे। रात में ही परिजन कोतवाली पहुंचे और अज्ञात सैन्य वर्दीधारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
पुलिस ने सेना से भी मांगा सहयोग, क्षेत्रवासियों में आक्रोश
रानीखेत। रानीखेत कोतवाली के प्रभारी कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात सैन्य वर्दीधारी के खिलाफ धारा 354 और पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर लिया है। मामला गंभीर है। तत्काल प्रभाव से जांच तेज कर दी गई है। हुलिए के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सेना से भी सहयोग मांगा गया है। अबोध बच्ची के साथ हुई घटना से क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है। आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने पुलिस से तत्काल आरोपी की पहचान कर उसको गिरफ्तार करने की मांग उठाई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें