मालधनचौड़ में वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखा है।
शनिवार दोपहर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि मालधनचौड़ नंबर दो के यात्री प्रतीक्षालय में किसी वृद्ध का शव पड़ा है।
मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने बताया वृद्ध कई दिन से गांव में घूम रहा था, जो बीमार हालत में था।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे 72 घंटे के लिए संयुक्त अस्पताल की मोर्चरी में रख दिया है।