उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजूकेशन (डीएलएड) का परीक्षाफल घोषित कर दिया है। परिषद के संयुक्त सचिव वीपी सिमल्टी ने बताया कि परीक्षा 14 जुलाई से 27 जुलाई तक हुई थी।
इच्छुक लोग परीक्षाफल परिषद की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट यूबीएसई डॉट यूके डॉट जीओवी डॉट इन पर रिजल्ट देख सकते हैं।