फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित वैन पेड़ से टकराई, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कमलुआगांजा रोड पर रिलायंस मॉल के पास शनिवार शाम वैन आम के पेड़ से टकरा गई, जिसमें सवार एक युवक की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया।
विज्ञापन

मेरठ जिले के समयपुर मवाना निवासी कपिल बुजियार (22) हल्द्वानी में जीओ कंपनी के ठेकेदार अनुज डागर के अधीन काम करता था। वह कमलुआगांजा रोड स्थित प्रधान गली में अन्य कर्मचारियों के साथ रहता था। शनिवार को कपिल अपने दोस्त कर्मचारी आशीष असवाल के साथ सामान खरीदने वैन से बाजार जा रहा था। इसी समय वैन अनियंत्रित होकर आम के पेड़ से टकरा गई और दोनों घायल हो गए।
हादसे की सूचना पर मुखानी थानाध्यक्ष भगवान सिंह महर, चौकी प्रभारी महेश जोशी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वैन का दरवाजा तोड़कर दोनों घायलों को बाहर निकाला लेकिन बेस अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने कपिल को मृत घोषित कर दिया। घायल आशीष ने बताया कि वह देहरादून जिले के मंदाकिनी पार शंकर रोड का रहने वाला है। सूचना पर मेरठ मवाना निवासी अन्य कर्मी अंकुर अस्पताल पहुंचा। अंकुर ने बताया कि वह कपिल के साथ एक साल से हल्द्वानी रहकर जीओ कंपनी का काम कर रहा था। पुलिस ने कपिल के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए मोर्चरी में रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कपिल के परिजनों को सूचना भेज दी है। पुलिस की प्राथमिक जांच से पता चला कि वैन काफी तेज रफ्तार में थी और वह समय रहते स्टेयरिंग नियंत्रित नहीं कर सका, जिससे हादसा हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें