फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अनियंत्रित पिकअप दुकान में घुसी

Thu, 04 Jul 2024 06:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
गरमपानी में दुकान के अंदर घुसी पिकअप। संवाद 
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा एनएच पर मंगलवार की रात हल्द्वानी से अल्मोड़ा की ओर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर गरमपानी बाजार किनारे एक दुकान में जा घुसी। गनीमत रही की दुकान बंद थी जिस कारण बड़ा हादसा होने से बच गया। दुकान स्वामी सुरेश जोशी ने बताया कि पिकअप के दुकान में घुसने से शटर और दुकान में रखे सामान को नुकसान पहुंचा है। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। संवाद
विज्ञापन


कूड़ा वाहन पलटा, बाल-बाल बचे ड्राइवर और सफाईकर्मी

कालाढूंगी। कोटाबाग के स्यात गांव में जिला पंचायत का कूड़ा वाहन पलट गया। हादसे में ड्राइवर पीलीभीत (यूपी) निवासी रामगोपाल (40) और सफाई कर्मी बहेड़ी (यूपी) नरेश (18) घायल हो गए। सीएचसी कोटाबाग में प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। कोटाबाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकेश वर्मा ने बताया कि अत्यधिक बरसात के कारण सड़क पर मिट्टी और रेत इकट्ठा होने के कारण हादसा हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें