फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढलान पर अनियंत्रित हुई कार रेलिंग तोड़ लटकी

विज्ञापन
नैनीताल के हिमालय होटल को जाने वाले मार्ग में गाजियाबाद के सैलानियों की कार अनियंत्रित होकर मका? - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में सोमवार दोपहर अनियंत्रित हुई सैलानी की कार ढलान से नीचे एक मकान में जाकर अटक गई। हादसे में कार सवार दो सैलानी बाल बाल बच गए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद निवासी रितेश त्रिवेदी और कोलकाता निवासी सृष्टि जायसवाल रविवार को नैनीताल घूमने आए थे। सोमवार दोपहर तल्लीताल स्थित एक होटल के ढलान से उतरते समय रितेश कार से नियंत्रण खो बैठे। आखिर में कार रैलिंग और घर की दीवार से रुक गई। यह देख राहगीरों और स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से वाहन में सवार युवक और युवती को सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों को मामूली खरोंचें आई हैं। एसओ विजय मेहता ने बताया कि कार को निकालने के लिए क्रेन बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें