फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Accident: मुक्तेश्वर में अनियंत्रित ऑल्टो खाई में जा गिरी, दो युवक घायल; स्थानीय लोगों ने बचाया

Tue, 18 Aug 2026 11:29 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

मुक्तेश्वर के रामगढ़ ब्लॉक स्थित नथुवाखान में मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
मुक्तेश्वर में अनियंत्रित ऑल्टो खाई में जा गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुक्तेश्वर के रामगढ़ ब्लॉक के नथुवाखान में मंगलवार की सुबह 9.30 बजे एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।  हादसे में कार में सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से मल्ला रामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया।

विज्ञापन


रामगढ़ सीएचसी के डॉ प्रदीप पांडे ने बताया कि हादसे में कोमल आर्या (17) पुत्री दिनेश चंद्र निवासी नथुवाखान और राजेंद्र प्रसाद (45) पुत्र जगत राम निवासी नथुवाखान घायल हुए थे। उन्होंने बताया कि कोमल के सिर में गहरी चोट होने और राजेंद्र प्रसाद के पूरे शरीर में चोट होने के चलते दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी एसटीएच रेफर किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें