नैनीताल। नैनीताल शहर में लावारिस कुत्ते आए दिन शहर के अलग-अलग स्थानों में राहगीरों को काटकर घायल कर रहे हैं। हर रोज चार से पांच लोग एंटी रेबीज वैक्सीन लगाने अस्पताल पहुंच रहे हैं।
सोमवार को भी नगर के तल्लीताल और मल्लीताल क्षेत्र में लावारिस कुत्तों ने राजभवन, सूखाताल, महर्षि विद्या मंदिर, राजमहल कंपाउंड और तल्लीताल में छह लोगों को काटकर घायल कर दिया। बीडी पांडे अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बबीता, अनुज, राकेश, पुष्कर, किशन सिंह और जुनैद एंटी रेबीज वैक्सीन लगाने अस्पताल पहुंचे। संवाद