फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ में बनाई कभी न भरने वाली ‘पानी की टंकी’

Sun, 13 Mar 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/ हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एशियन डेवलेपमेंट बैंक ने काठगोदाम इलाके में कभी न भरने वाली पानी की टंकी बना दी है। इस टंकी को बनाने में भी एक करोड़ की राशि खर्च कर दी। अब मामला खुला तो डीएम दीपक रावत ने एडीबी के अधिकारियों को जमकर लताड़ा। टंकी की फिजिबिलटी और डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) को तलब किया गया है।

काठगोदाम इलाके के जिला पंचायत भवन में पानी की टंकी बनाने की योजना एडीबी ने बनाई। इस टंकी का काम भी पूरा हो गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने जब टंकी के कार्य की समीक्षा की तो होश उड़ गये। अफसरों के अनुसार टंकी से काफी दूर पर ट्यूबवेल को बनाया है, इसका डिस्चार्ज भी बेहद कम है। डीएम दीपक रावत कहते हैं कि यह एक करोड़ का बजट ठिकाने के लिये बनाया गया है, ऐसा लगता है।
विज्ञापन


जो टंकी बनाई गई है, वह कभी भी पूरी तरह भर ही नहीं सकती। बेहद कम पानी की क्षमता रहेगी। जबकि एडीबी ने स्तूप कंसलटेंसी की रिपोर्ट के आधार पर यह बनायी है, संबंधित कंसलटेंसी की भूमिका भी सवालों में है। इस संबंध में देहरादून में एडीबी प्रोजेक्ट डायरेक्टर से बात की । योजना से जुड़े सभी अभिलेखों को तलब किया गया है। मीटिंग में एडीबी के अधिकारी बुलाने के बाद भी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


बरसात के आसार कम, रहे तैयार
हल्द्वानी। डीएम कैंप कार्यालय में हुई मीटिंग में पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की गई। डीएम ने बताया कि अप्रैल  तक बरसात होने के आसार बेहद कम हैं। ऐसे में गर्मी बढ़ने पर पानी की डिमांड, मौजूदा स्थिति और वैकल्पिक संसाधनों को तैयार रखना है। जिससे समस्या को बेहतर ढंग से निपटाया जा सके। इस दौरान जल संस्थान अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे।

यह निर्देश दिये गये
- नलकूप मोटर पेयजल टैंकर व जनरेटरों की व्यवस्था कर ली जाए
- लीकेज तलाश करने के लिए टीम बनाये, तत्काल ठीक किया जा
- इस मोबाइल 9410190352 पर शिकायत दर्ज कराये
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें