फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: एसटीएच में पीपीपी मोड पर चल रही अल्ट्रासाउंड जांच फिर बंद

Fri, 14 Aug 2026 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में पीपीपी मोड पर संचालित अल्ट्रासाउंड सेवा दो दिन बाद फिर से बंद हो गई है। बुधवार से फिर निजी जांच केंद्र के रेडियोलॉजिस्ट अवकाश पर चले गए हैं। हालांकि अस्पताल की सरकारी जांच सुविधा सुचारु रहेगी। एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि पारिवारिक दिक्कतों के चलते पीपीपी मोड से जुड़े रेडियोलॉजिस्ट ने फिलहाल आने से मना कर दिया है। इस संबंध में निजी जांच केंद्र के संचालक को पत्र लिखकर नाराजगी जताई गई है। कंपनी संचालक से कहा गया है कि ऐसी अव्यवस्था के कारण अस्पताल की छवि खराब हो रही है। वह जल्द से जल्द नए विकल्प तलाशें और व्यवस्था सुचारु करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें