फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: यूएलएमएमसी ने जिलाधिकारी कार्यालय को सर्वे रिपोर्ट सौंपी

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। तल्लीताल स्थित सिपाहीधारा-वीरभट्टी मार्ग के ठीक ऊपर स्थित संवेदनशील चट्टान से बोल्डर गिरने की घटना के बाद पुख्ता सुरक्षा इंतजाम नहीं होने से क्षेत्रवासियों में रोष है।क्षेत्र के निवासी दीपेश भट्ट, सभासद, सुरेंद्र कुमार, रेखा जोशी, अमन खान का कहना है कि बीती 5 मई को हुई घटना के बाद अब तक बरसात से पूर्व की जाने वाली सुरक्षा की पहल नहीं हो पाई है। जून के दूसरे पखवाड़ा में कभी भी मानसून आ सकता है। शीघ्र ही क्षेत्रवासियों का शिष्टमंडल जिलाधिकारी से मिलेगा। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता ललित मोहन कश्यप ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर उत्तराखंड लैंडस्लाइड मिटिगेशन एंड मैनेजमेंट सेंटर (यूएलएमएमसी) की ओर से प्रभावित इलाके का सर्वे किया गया। उनकी ओर से सर्वे रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी जा चुकी है। उच्चाधिकारियों के निर्देश के क्रम में विभाग कार्य शुरू करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें