फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: यूके बॉयज ने हिल फायर को 6-0 से हराया

Mon, 11 Aug 2025 01:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर पालिका नैनीताल, नैनीताल जिमखाना व डीएसए के संयुक्त आयोजन में मल्लीताल मैदान में 102वीं लैंडो लीग फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हो गई। रविवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने किया। भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय की संगीत शिक्षिका नेहा आर्या के नेतृत्व में छोलिया नृतकों की टीम ने छोलिया नृत्य प्रस्तुत किया। रविवार को पहला मुकाबला मिनी माउंट सैम और एम. स्ट्राइकर के बीच खेला गया जो बराबरी पर रहा। दूसरे मुकाबले में यूके बॉयज ने हिल फायर को 6-0 से हराया। यहां डीएसए महासचिव अनिल गड़िया, सभासद अंकित चंंद्रा, उद्घोषक नवीन चंद्र पांडे, मनोज साह जगाती, प्रो. देवेंद्र सिंह बिष्ट, बीएसएसवी के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता, पवन खड़ायत, मनोज बिष्ट आदि रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें