फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफनाए नाले में फंसी बस, यात्रियों में हड़कंप

Tue, 11 Aug 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार की दोपहर यात्रियों से भरी बस उफनाए नाले के बीच में फंस गई। इससे यात्रियों में खलबली मच गई। ग्रामीणों ने धक्का लगाकर बमुश्किल बस को बाहर निकाला।
विज्ञापन


दरअसल, सोमवार की दोपहर रामनगर से रानीखेत रोड पर जा रही बस उफनाए ढिकुली नाले के बीच पहुंचने पर बंद हो गई। इससे बस यात्रियों में खलबली मच गई।

 ग्रामीणों ने नाले में उतरकर बस को धक्का देकर पार पहुंचाया। इससे दर्जनों यात्रियों की जान बच गई। ज्ञात रहे कि इसी नाले में दो सप्ताह पहले भी शिक्षकों से भरी कार बह गई थी, ग्रामीणों ने उन्हें बचा लिया था।

बरसाती नाले बरसात में विकराल रूप धारण कर लेते है। इनमें आए दिन हादसे होते रहे हैं, लेकिन विभाग ने नालों के पास चेतावनी बोर्ड लगाने की भी जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन


ग्रामीण बताते है यदि नाले के दोनों ओर नोटिस बोर्ड लगा होता तो शायद इस नाले में वाहन स्वामी अपने वाहन नहीं डालते। उन्होंने विभाग से नाले के दोनों साइड में चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें