भीमताल (नैनीताल)। विकासखंड सभागार में मंगलवार को यूसीसी दिवस मनाया गया। भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने कहा कि यूसीसी का उद्देश्य समाज के हर नागरिक को समान अधिकार देना है। यहां बीडीओ हर्षित गर्ग, ईओ राहुल कुमार सिंह, एडीओ पंचायत भूपाल बिष्ट आदि मौजूद रहे। इधर ओखलकांडा ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख केडी रुवाली ने कहा कि सरकार ने प्रदेश में यूसीसी लागू कर देश में एक कीर्तिमान स्थापित किया है। यहां सहायक जिला पंचायत अधिकारी असलम अली, सहायक विकास अधिकारी हिमेश रावत आदि मौजूद रहे।