उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा कर दी गई है। इसी के साथ बोर्ड के टॉपर छात्र भी मिल गए। सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज बागेश्वर की गीतिका और ऊधमसिंह नगर के सुशीला मेहंदीरता 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 1,02,986 थी। 1,00,452 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, जिसमें से 85,499 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए।
कुल परीक्षाफल 85.11 प्रतिशत रहा, जिसमें बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.93% तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.09% रहा।
संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.93% तथा व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 61.48% रहा। प्रदेश की इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परीक्षाफल वर्ष 2025 की तुलना में 1.88 प्रतिशत अधिक रहा है।
विज्ञापन
75% से अधिक अंक उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 7,814 (7.77%) रही है। प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 41,507 (41.32%) रही है। द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 34,987 (34.82%) रही है। तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 330 (0.32%) रही है।
प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची (Top 25%) में 105 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया। प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में गीतिका पंत सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज बागेश्वर, सुशीला मेंहदीरता मंजूराम अमर इंटर कॉलेज भूरारानी, ऊधम सिंह नगर ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 98.00% (490/500) अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।
प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में आर्यन सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज आवास विकास ऋषिकेश, देहरादून ने इण्टरमीडिएट परीक्षा में कुल 97.80% (489/500) अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में वंशिका सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर, हरिद्वार ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 97.00% (485/500) अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची (Top 25%) में 207 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया। प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची (Top 25%) में 105 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया। प्रदेश की इण्टरमीडिएट परीक्षा 2026 में जनपद बागेश्वर कुल 94.81% परीक्षाफल के साथ प्रथम स्थान पर रहा।
इण्टरमीडिएट परीक्षाफल सुधार परीक्षा (द्वितीय) वर्ष 2025 में कुल 464 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए जिसमें 279 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए तथा परीक्षाफल 66.27% रहा।