फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Board Class 10th Toppers: हाईस्कूल में अक्षत गोपाल बने टॉपर, दूसरे स्थान पर रहे ये दो, तीसरे नंबर पर योगेश

Sat, 25 Apr 2026 10:11 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

UK Board Class 10th Toppers List 2026: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा कर दी गई है। इसी के साथ बोर्ड के टॉपर छात्र भी मिल गए। 
विज्ञापन
अक्षत गोपाल बने टॉपर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के दो लाख परीक्षार्थियों का इंतजार आज खत्म हो गया है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने परिणाम की घोषणा कर दी है। छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले अपना परिणाम देख सकते हैं। हाईस्कूल में रामनगर के एमपी इंटर कॉलेज के अक्षत गोपाल ने 500 में से 491 अंक लाकर टॉप किया।
विज्ञापन



 

10वीं में अक्षत गोपाल ने किया प्रदेश में टॉप
हाईस्कूल में रामनगर के एमपी इंटर कॉलेज के अक्षत गोपाल ने 500 में से 491 अंक लाकर टॉप किया। इंटरमीडिएट में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज बागेश्वर की गीतका पंत और भानजुराम इंटर कॉलेज यूएस नगर के सुशीला मेहंदीरत्ता ने संयुक्त रूप से 500 में से 490 अंक लाकर प्रदेश में टॉप किया।

प्रदेश में इन छात्रों ने किया टॉप
प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में अक्षत गोपाल ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। एम.पी. हिन्दू इंटर कॉलेज रामनगर, नैनीताल के अक्षत ने 98.20 फीसदी अंक (500 में से 491) हासिल किए। इशांत कोठारी (एस.वी.एम. इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी) और भूमिका (जी.बी. पंत रा.इ.का. खैरना, नैनीताल) ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दोनों ने 98.00 फीसदी अंक (500 में से 490) हासिल किए। भूमिका ने बालिकाओं की श्रेष्ठता सूची में भी सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। योगेश जोशी (विवेकानंद वी.एम. इंटर कॉलेज मंडलसेरा, बागेश्वर) ने 97.80 फीसदी अंक (500 में से 489) प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

हाईस्कूल में बेटियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की उपस्थिति में जारी रिजल्ट में लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।  एक दृष्टि में कुल सम्मिलित परीक्षार्थियों में 92.10% छात्र पास हुए हैं। बालिकाओं का पास प्रतिशत 96.07 फीसदी रहा, जबकि बालकों का 88.03 फीसदी। कुल 1,12,266 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1,08,983 सम्मिलित हुए और 1,00,373 उत्तीर्ण हुए।

परिणामों की घोषणा के बाद सफल छात्रों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। कई छात्रों ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने शिक्षकों और परिवार के सदस्यों को दिया। यह परिणाम छात्रों के आगे की शिक्षा और कॅरिअर की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सफल छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

रिजल्ट देखने के लिए 10वीं के विद्यार्थी यहां क्लिक करें...
रिजल्ट देखने के लिए 12वीं के विद्यार्थी यहां क्लिक करें...

 

परीक्षा परिणाम को लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी
बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि परीक्षा परिणाम जारी होने के साथ परीक्षार्थियों के कई सवाल होते हैं। नतीजों संबंधी, स्क्रूटनी समेत अन्य सवालों की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर बोर्ड के संयुक्त सचिव सीपी रतूड़ी 6396178537, शोध अधिकारी शैलेंद्र जोशी 7055513072, प्रशासनिक अधिकारी राजीव रावत 7830403040 को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि परिणामों के साथ ही परीक्षार्थी परीक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं

UK Board Result 2026 Class 10, 12: ऐसे चेक करें रिजल्ट
अमर उजाला की वेबसाइट पर आपको कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके रिजल्ट मिल जाएगा। घोषित होने पर नीचे बताए स्टेप्स फॉलो करके आप अपना रिजल्ट देख सकेंगे:
-सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
-इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध रिजल्ट्स पेज वाले लिंक पर क्लिक करें, जिसका पता है: amarujala.com/results
-अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से उत्तराखंड बोर्ड का विकल्प चुनें।
-अब अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) वाले लिंक पर क्लिक करें।
-अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें और "View Result" वाले विकल्प पर क्लिक करें।
-रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
-भविष्य की आवश्यकताओं के लिए अपनी डिजिटल मार्कशीट की कॉपी डाउनलोड कर लें।

कुल सम्मिलित परीक्षार्थी

परीक्षार्थी पंजीकृत सम्मिलित उत्तीर्ण उत्तीर्ण प्रतिशत
बालक 55,811 53,839 47,395 88.03%
बालिका 56,455 55,144 52,978 96.07%
योग 1,12,266 1,08,983 1,00,373  

संस्थागत परीक्षार्थी

परीक्षार्थी पंजीकृत सम्मिलित उत्तीर्ण उत्तीर्ण प्रतिशत
बालक 54,710 52,908 46,872 88.59%
बालिका 55,834 54,590 52,535 96.24%
योग 1,10,544 1,07,498 99,407 92.47%
विज्ञापन

व्यक्तिगत परीक्षार्थी

 
परीक्षार्थी पंजीकृत सम्मिलित उत्तीर्ण उत्तीर्ण प्रतिशत
बालक 1,101 931 523 56.18%
बालिका 621 554 443 79.96%
योग 1,722 1,485 966 65.05%

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें