फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलपड़ाव में कार और बाइक की टक्कर: दो युवकों की मौत, आरोपी चालक फरार; पुलिस जांच में जुटी

Sat, 14 Nov 2026 11:18 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

कालाढूंगी के पास बेलपड़ाव में शुक्रवार रात कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालाढूंगी के पास बेलपड़ाव में शुक्रवार रात कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 9:31 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि आईआरबी बेलपड़ाव से कुछ पहले कार और मोटरसाइकिल की दुर्घटना हो गई है। सूचना पर चौकी और थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। डियर डोना रिजॉर्ट से करीब 100 मीटर पहले बेलपड़ाव में सड़क किनारे कार (T 06264 UK 0600 C) और डिस्कवर मोटरसाइकिल (UK04H 5498) क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी मिलीं। बाइक सवार दो व्यक्ति मौके पर मृत अवस्था में मिले, जिनमें से एक मृतक की पहचान कोटाबाग के धामडदेव निवासी गौरव बजवाल पुत्र पुष्कर बजवाल के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की दर्शन सिंह निवासी गिनती गांव के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों शवों को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी रामनगर भिजवाया। वहीं, कार चालक मौके पर नहीं मिला।

विज्ञापन


चौकी प्रभारी राजवीर सिंह नेगी ने बताया कि फिलहाल दुर्घटना किस कारण हुई, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस कार चालक की तलाश और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें