फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK News: 162.14 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार, शीशगढ़ से लाकर हल्द्वानी में देनी थी डिलीवरी

Fri, 24 Oct 2025 01:31 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

गोरापड़ाव के निकट बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने बरेली नंबर की बाइक पर सवार दो युवकों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी शहर के गोरापड़ाव के निकट बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने बरेली नंबर की बाइक पर सवार दो युवकों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर बहेड़ी निवासी तस्लीम खान के पास से 89.67 और उसके साथी जहानाबाद निवासी राशिद खान के कब्जे से 72.47 ग्राम अवैध स्मैक मिली। दोनों शीशगढ़ के तस्कर से स्मैक लेकर आए थे, इसे हल्द्वानी में डिलीवर करना था। पुलिस ने उनकी बाइक सीज कर दी है।

विज्ञापन


सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि कोतवाली पुलिस और एसओजी ने बृहस्पतिवार को मोतीनगर इंटर काॅलेज के पास लालकुआं की तरफ से आने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू की। बरेली नंबर की बाइक (यूपी25सीवा 0703) पर सवार दो लोग पुलिस को देखते ही वाहन लालकुआं की ओर मोड़कर भागने की कोशिश करने लगे। टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से स्मैक बरामद हुई।

पकड़े गए बाइक चालक तस्लीम खान निवासी ग्राम रोहनिया, थाना बहेड़ी जनपद बरेली तथा बाइक सवार मोहम्मद राशिद खान निवासी ग्राम परेवा वैश्य थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत के पास से 162.14 ग्राम स्मैक मिली। इसकी कीमत लाखों रुपये है। एसएसपी ने पुलिस टीम को 2500 रुपये का इनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें