रामनगर पुलिस द्वारा स्मैक व गांजे के साथ पकड़े आरोपी।
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को गांजे और स्मैक के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया है। एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कोतवाली में तैनात एसआई नितिन बहुगुणा ने तेलीपुरा रोड पर चेकिंग के दौरान लखनपुर टेड़ा रोड निवासी दीक्षित विद्यार्थी को 1.25 ग्राम स्मैक और विवेक सनवाल को 9.28 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में शामिल कार भी सीज कर दी है।