फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से दो महिलाएं झुलसीं, एक की मौत

विज्ञापन
रामनगर में जानकी की फाइल फोटो। अमर उजाला - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। ग्राम कानियां में बृहस्पतिवार सुबह छत पर कपड़े सुखा रही दो महिलाओं को करंट लग गया। चीख पुकार मचाने पर परिजन जब छत पर आए तो एक महिला को बमुश्किल करंट की चपेट से छुड़ाया, जबकि दूसरी महिला तार में चिपक गई। जिसे बाद में परिजन चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। देर शाम परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम गंगोत्री विहार कानियां निवासी कैलाश चंद्र की पत्नी जानकी (36) बृहस्पतिवार सुबह अपनी ननद कमला जोशी के साथ छत पर कपड़े सुखा रही थी। इसी दौरान दोनों पास से गुजरे रहे केबल के तार के करंट की चपेट में आ गई। चीख पुकार मचते ही कमला के पति रमेश चंद्र जोशी छत पर आए और उन्होंने डंडे से मारकर कमला को छुड़ाया, लेकिन जानकी तार में ही चिपक गई।
जिसके बाद अन्य लोग भी वहां पहुंचे और जानकी को चिकित्सालय लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकी की पांच वर्षीय एक पुत्री प्रेरणा है जो अभी नर्सरी में पढ़ती है। उसके पति कैलाश का कानियां मे ही जनरल स्टोर है। जानकी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें