फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली नोट चलाने पहुंचीं दो महिलाएं गिरफ्तार 

Sun, 10 Dec 2017 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल)।
विज्ञापन
नकली नोट चलाने पहुंचीं दो महिलाएं गिरफ्तार  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा क्षेत्र से रामनगर पहुंची दो महिलाएं नकली नोट चलाते पकड़ीं गईं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर उनके गैंग के बारे में पता कर रही है। उन्हें रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


एसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि शनिवार को तहसील लाइन के पास स्थित एक दुुकान में चार महिलाएं जूते खरीदकर नकली नोट दे गईं। जब दुकानदार को नोट पर शक हुआ तो वह महिलाओं को खोजने काशीपुर प्राइवेट बस अड्डे पर गया। वहां उसे दो महिलाएं मिल गईं। कुछ देर बहस होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं को पकड़ लिया जबकि दो महिलाएं फरार हो गईं।

गिरफ्तार महिलाओं से कोतवाली में पूछताछ की गई तो इन्होंने अपना पता ग्राम तुमड़िया जलालपुर चौकी के पास ठाकुरद्वारा निवासी मेहताब और फईमा बताया। कहा कि यह नोट उन्हें ठाकुरद्वारा में किसी ने दिए थे, लेकिन वह उनका नाम नहीं बता सकीं। पुलिस नकली नोट के स्रोत की जांच और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। पुलिस ने दोनों पर 489ए, बी, सी, ई की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इन्हें रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें