फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ढाई आखर प्रतियोगिता में नैनीताल के दो विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। भारतीय डाक विभाग की अखिल भारतीय ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता 2025-26 के राज्य स्तरीय परिणाम घोषित हो गए हैं। उत्तराखंड परिमंडल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल की ओर से जारी इन परिणामों में नैनीताल डाक मंडल के दो प्रतिभागियों ने पुरस्कार जीते हैं। हल्द्वानी के प्रत्यंश भट्ट ने 18 वर्ष तक आयु वर्ग में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं, 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में हल्द्वानी की निर्मला भट्ट ने तृतीय पुरस्कार हासिल किया। नैनीताल मंडल के वरिष्ठ अधीक्षक डाकघर अमित दत्त ने विजेताओं को पुरस्कार राशि और प्रमाणपत्र प्रदान किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें