फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पंत पार्क से नयना देवी मंदिर तक दौड़ रहे दोपहिया वाहन

Sat, 25 Jul 2026 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। पंत पार्क से मां नयना देवी मंदिर तक के प्रतिबंधित क्षेत्र में दोपहिया वाहनों की आवाजाही जारी है। बीडी पांडे जिला अस्पताल के समीप सड़क पर बेतरतीब पार्किंग से मरीजों, तीमारदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बता पंत पार्क से नयना देवी मंदिर तक स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी बाइक और स्कूटी दौड़ा और पार्क कर रहे हैं। इससे पैदल राहगीरों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है। मंदिर के समीप दोपहिया वाहनों की पार्किंग से निर्माण कार्य भी प्रभावित हो रहा है। पूर्व में इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित थी लेकिन मंदिर माला मिशन के तहत सौंदर्यीकरण के बाद यहां दोपहिया वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है।
बीडी पांडे अस्पताल के समीप सड़क पर वाहन खड़े होने से कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। मरीजों और एंबुलेंस को भी आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। एसडीएम नवाजिश खलिक ने बताया कि पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम अभियान चलाएगी। प्रतिबंधित क्षेत्र से दोपहिया वाहनों को हटाकर उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें