फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण के खिलाफ संयुक्त अभियान : दुकानों के बाहर फैलाया दो ट्राॅली सामान जब्त, व्यापारियों ने किया विरोध

Wed, 07 Jan 2026 10:43 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी में प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने बाजार क्षेत्र और कालाढूंगी रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त किया, जिस पर व्यापारियों ने विरोध जताया।
विज्ञापन
हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण हटाती नगर निगम की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में प्रशासन और नगर निगम की टीम ने बाजार क्षेत्र और कालाढूंगी रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 20 से अधिक दुकानों के बाहर रखे काउंटर, बेंच आदि सामान जब्त कर लिया। व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध भी किया लेकिन कार्रवाई जारी रही।

सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, एसडीएम राहुल साह व निगम के लेखाधिकारी गणेश भट्ट के नेतृत्व में टीम ने बुधवार की शाम सदर बाजार, कारखाना बाजार और कालाढूंगी रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों के बाहर फैलाए गए सामान लगाने पर एतराज जताया। टीम ने दो ट्राॅली सामान जब्त किया। अचानक चले अभियान से व्यापारियों में खलबली रही। कई दुकानदार टीम के पहुंचने से पहले ही सामान हटाते नजर आए। टीम में सफाई निरीक्षक अमोल असवाल भी शामिल रहे।

पॉलीथिन मिलने पर 10 हजार का चालान काटा

कारखाना बाजार में टीम गुड़ की दुकान में गई तो वहां से पॉलीथिन बरामद हुई। इस पर दुकानदार जितेंद्र का 10 हजार रुपये का चालान काटा गया। इसके अतिरिक्त गंदगी पाए जाने पर 4500 रुपये के चालान काटे गए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें