फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani News: संदिग्ध हालत में ई-रिक्शा चालक की मौत, वाहन में पड़ा मिला शव

Wed, 07 Jan 2026 10:23 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी के नैनीताल मार्ग पर रोडवेज स्टेशन के पास एक ई-रिक्शा चालक संदिग्ध हालत में वाहन में पड़ा मिला, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी के  नैनीताल मार्ग पर रोडवेज स्टेशन के पास बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति में ई-रिक्शा चालक अपने वाहन में पड़ा मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस ने उसे इलाज के लिए एसटीएच भेजा जहां देर शाम उसकी मौत हो गई।

हल्द्वानी कोतवाल विजय सिंह मेहता ने बताया कि बनभूलपुरा के एक युवक ने डायल 112 पर सूचना दी थी। पुलिस टीम पहुंची तो ई रिक्शा चालक कंबल ओढ़े पड़ा था। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। उसे तत्काल ही अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान रमेश की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजपुरा के नई बस्ती निवासी रमेश उर्फ लल्ला (45 वर्ष) के रूप में की गई। उसके भाई अरुण को सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें