फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: ज्योलीकोट के हर परिवार में दो से तीन लोग डायरिया-पीलिया संक्रमित, मरीज बोले- दूषित पेयजल से हुए बीमार

Tue, 08 Sep 2026 12:04 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

नैनीताल के ज्योलीकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल के कारण हर परिवार में 2-3 लोग डायरिया और पीलिया से बीमार हैं। एसटीएच में भर्ती मरीजों ने सीधे तौर पर दूषित पानी को अपनी बीमारी का कारण बताया है।
विज्ञापन
एसटीएच।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

ज्योलीकोट के गांवों में पीलिया की दस्तक के बाद चार लोग एसटीएच में भर्ती हैं। एक मरीज को सोमवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। मरीजों का कहना है कि ज्योलीकोट के विभिन्न गांवों में 300 से अधिक लोग संक्रमित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पीलिया ही नहीं गांव में लंबे समय से डायरिया और टाइफाइड भी हो रहा है।

एसटीएच में भर्ती दो बहनों को देखने पहुंची प्रियंका ने बताया कि ज्योलीकोट में डायरिया छह सात महीने फैला हुआ है। तीमारदार गांजा गांव निवासी अब्दुल ने बताया कि ज्योलीकोट में जो जल स्रोत हैं, उसमें सीवर लाइन का पानी आने से जितनी टंकियां और स्रोत हैं सभी में गंदा पानी मिल गया है।

मेडिकल कॉलेज की एक टीम लौटी, दूसरी फिर जाएगी

विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग की पांच सदस्यीय एक टीम प्रभावित गांव से लौट आई है। टीम का कहना है कि बेलुवाखान में नौले में सीवर की लाइन का पानी आ रहा था जिससे जल प्रदूषित हो गया। प्राचार्य प्रो. अजय आर्या ने बताया कि एक टीम फिर संक्रमित गांवों में भेजी जाएगी।

 

घर में आ रहे पानी से इंफेक्शन हुआ है और चार दिन से एसटीएच में भर्ती हूं। गांव में बहुत सारे लोग पीलिया से बीमार हैं। -इंशा, गांजा गांव

मेरी बहन को पीलिया और मुझे टाइफाइड हुआ है और 10 अगस्त से मेरी जांच चल रही है, गांव में पीलिया के बाद टाइफाइड के काफी मामले हैं। नेहा, बेलुवाखान।

कक्षा आठ में पढ़ती हूं और मुझे पीलिया हुआ है। गांव में हर घर में दो से तीन लोग संक्रमित हैं और बीमार चल रहे हैं। -कशिश, बेलुवाखान

मैं ज्योलीकोट में एक होटल में सैफ हूं। पानी के संक्रमण के कारण पांच-छह दिन से बीमार हूं, पीलिया हुआ है। लोकेश, हैड़ाखान

स्वाइन फ्लू के दो मरीज करा रहे इलाज
एसटीएच में सीजनल इन्फ्लूएंजा (स्वाइन फ्लू) के दो मरीज अभी भी ऑक्सीजन पर हैं। इनमें एक महिला कैंसर पीड़ित है। मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ डॉक्टर परमजीत सिंह ने बताया कि मरीजों की निगरानी की जा रही है। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर है। तीन और सात सितंबर को यहां दो अलग-अलग वृद्ध मरीज दम तोड़ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें