फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: एमबीपीजी कॉलेज में दो हजार छात्र-छात्राओं ने नहीं भरे परीक्षा फॉर्म

Sat, 09 May 2026 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में 23 मई से प्रस्तावित परीक्षाओं की तैयारियां तेज हो गई हैं लेकिन कॉलेज में पंजीकृत नौ हजार में से करीब दो हजार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा फार्म नहीं भरे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 11 मई है। महाविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से जल्द प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है ताकि परीक्षा में शामिल होने में किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन का कहना है कि परीक्षा तिथि नजदीक होने के कारण छात्र लगातार संपर्क कर रहे हैं। कई छात्र तकनीकी दिक्कतों और दस्तावेज अधूरे होने के चलते आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए। कुछ छात्र फीस जमा न होने के कारण भी फार्म भरने से वंचित हैं।
परीक्षा सहायक डॉ. नवीन शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी नई तिथि के अनुसार जल्द आवेदन फॉर्म भर लें। परीक्षाएं 23 मई से 30 जून तक होंगी। समय पर आवेदन नहीं करने पर 50 प्रतिशत वार्षिक शुल्क देय होगा।
विज्ञापन

-
प्रतियोगी परीक्षा में निकलने वाले नहीं भरते फॉर्म
फाॅर्म कम भरने के प्रमुख कारण बताते हुए प्रवेश प्रभारी प्रो. नवल लोहनी ने बताया कि अधिकतर छात्र अंतिम दिन भी आवेदन करते हैं। कई बार प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं नीट, आईआईटी में निकल जाते हैं तो बेहतर विकल्प के कारण कॉलेज का फॉर्म नहीं भरते। इसके अलावा कुछ विद्यार्थी प्रथम सेमेस्टर में अच्छा नहीं कर पाते और परीक्षाफल अच्छा न होने पर दोबारा से प्रवेश लेते है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें