फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दो किशोरों ने नाबालिग से दुष्कर्म कर वीडियो बनाया

Sun, 21 Dec 2025 02:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामनगर। एक किशोरी के साथ दो नाबालिगों ने दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाया। आरोपियों ने पीड़िता को वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामनगर के ग्रामीण क्षेत्र में 14 वर्षीय बालिका के साथ दो नाबालिग आरोपियों ने शुक्रवार को जबरन दुष्कर्म करते हुए वीडियो बनाया। वीडियो बनाते हुए वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलते ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ सुमित पांडे ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। दूसरी ओर, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें