फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो रिसॉर्ट सील, एक अवैध निर्माण ध्वस्त

Sun, 10 Dec 2017 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल)।
विज्ञापन
डीडीए ने निर्माण कार्य रोके - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। शहर व आसपास में हो रहे अवैध निर्माण पर शनिवार को ढिकुली, पंपापुरी क्षेत्र जिला विकास प्राधिकरण का डंडा चला। इसमें ढिकुली में बिना नक्शे के बने रहे दो रिसॉर्टों को सील किया गया। पंपापुरी में नवनिर्मित अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के साथ ही वहां पर बने टावर का निरीक्षण भी किया गया। जिला विकास प्राधिकरण के सचिव श्रीष कुमार ने बताया कि शनिवार को शहर व आसपास में हो रहे अवैध निर्माण के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें ढिकुली में बिना नक्शे के बने रहे दो रिसॉर्ट पैराडाइज, क्लाउड नाइन को सील किया गया। पंपापुरी में बने अवैध निर्माण को भी ध्वस्त किया गया। इस दौरान संयुक्त सचिव एपी बाजपेयी, तहसीलदार प्रियंका रानी, राजस्व उपनिरीक्षक आरिफ हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें