फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पेंशनर्स के जीवित प्रमाण पत्र आफलाइन जमा कराने के लिए दो कार्मिक नामित

Sun, 21 Dec 2025 02:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। यदि आप पेंशनर्स हैं और किसी कारणवश आपका जीवित प्रमाणपत्र ऑनलाइन जमा नहीं हो रहा है तो आप उसे कोषागार में जाकर ऑफलाइन भी जमा करा सकते हैं। कोषाधिकारी ने इस कार्य के लिए कोषागार के दो कर्मचारियों को नामित किया है। उक्त कर्मचारी ऐसे पेंशनर्स के जीवित प्रमाणपत्र जमा कराने संबंधी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाईजेशन के मुख्य संयोजक रमेश चंद्र पांडे ने शनिवार को कोषाधिकारी द्वारिका प्रसाद वर्मा से भेंट कर बताया था कि कई पेंशनर्स अपने जीवित प्रमाणपत्र ऑनलाइन जमा नहीं करा पाते हैं। जब वह कोषागार पहुंचते हैं तो यहां भी उन्हें ऑफलाइन प्रमाणपत्र जमा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कोषाधिकारी द्वारिका प्रसाद वर्मा ने बताया कि पेंशनर्स की समस्या को देखते हुए सहायक लेखाकार ममता बचखेती व वरिष्ठ सहायक प्रियंका वर्मा की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। उन्होंने बताया कि उक्त दोनों कर्मियों के अवकाश पर रहने की स्थिति में यह कार्य पेंशन पटल सहायक भूपेंद्र सिंह नगरकोटी, लेखाकार जय चंद्र भारती व सहायक कोषाधिकारी गंगा कांडपाल करेंगे। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें