फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो लोगों की मौत

विज्ञापन
मृतक राशिद की फाईल फोटो - फोटो : KITCHHA
विज्ञापन
किच्छा। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के समय अचानक मौके से निकल रहे एडीएम जगदीश चंद कांडपाल ने दोनों अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टर ने दोनों की मौत की पुष्टि की। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है। रविवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक मामले में पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई थी।
विज्ञापन

बरेली जिले की तहसील बहेड़ी के ग्राम हुलासपुरा की बारिश पट्टी निवासी मो. राशिद (25) पुत्र अब्दुल लतीफ की ग्राम सिसईया में बाइक मरम्मत करने की दुकान है। हुलासपुरा का ही रहने वाला अनस (15) पुत्र मो. नईम बाइक का काम सीखने के लिए राशिद के साथ रोज उसकी दुकान पर आता था। शनिवार देर शाम को दोनों दुकान बंद कर बाइक से घर के लिए रवाना हुए। बाइक मो. राशिद चला रहा था।
ग्राम बरी के पास एक कट के पास दोनों की बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि इस बीच सितारगंज से रुद्रपुर लौट रहे एडीएम जगदीश चंद कांडपाल ने सड़क पर गिरे घायलों को देख अपनी कार रुकवाई और ग्रामीणों की मदद से गांव निवासी आफरोज की कार से दोनों घायलों को किच्छा सीएचसी भिजवाया।
विज्ञापन

सीएचसी में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की सूचना पर मृतकों के परिजन मौके पर पहुंच गए। जवान बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि दोनों अविवाहित थे।
बाइक और साइकिल की टक्कर, दो घायल
किच्छा। लक्ष्मीपुर काशीपुर निवासी काबल सिंह अपनी बाइकपर काशीपुर से सितारगंज की ओर जा रहा था। ग्राम माधोपुर में अचानक बाइक की टक्कर सड़क पार कर रहे साइकिल सवार ग्राम पिंदारी थाना बहेड़ी निवासी लालता प्रसाद से हो गई। दुर्घटना के बाद दोनों सवार घायल हो गए। बाद में राहगीरों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने लालता प्रसाद को हायर सेंटर रेफर कर दिया। संवाद
सड़क हादसे के आरोपी अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
खटीमा। चार दिन पहले सितारगंज रोड पर झनकट के पास सड़ासड़िया में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने घटना के बाद बाइक और कार को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा कर दिया था।
कोतवाली पुलिस को सौंपी तहरीर में थाना नानकमत्ता के प्रतापपुर नंबर 9 निवासी सतपाल सिंह ने कहा कि उसके पिता शिमेंद्र सिंह पांच अक्तूबर की दोपहर करीब दो बजे बाइक (यूके 06 एएम 9321) से घर से झनकट की तरफ जा रहे थे।
आरोप लगाया कि सड़ासड़िया के पास सितारगंज की तरफ से आ रही कार (यूके 06 एएस 3366) के चालक ने उसके पिता की बाइक को लापरवाही से टक्कर मार दी। पिता को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल संजय पाठक ने बताया कि आरोपी अज्ञात कार चालक के खिलाफ धारा 279, 304ए, 427 आईपीसी में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
घायल ने दम तोड़ा, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
खटीमा। सड़क हादसे में घायल ने सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने कोतवाली पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। हादसा पांच अक्तूबर को सितारगंज रोड पर हुआ था।
कोतवाली पुलिस को सौंपी तहरीर में ग्राम भूड़ महोलिया निवासी दीपा पंत ने कहा कि पांच अक्तूबर की रात करीब 10:30 बजे उसके पति पूरन चंद्र पंत (39) खटीमा बाजार से पैदल घर को आ रहे थे। आरोप लगाया कि सितारगंज रोड पर स्टेट बैंक के पास अज्ञात वाहन ने उसके पति को लापरवाही व गलत दिशा से टक्कर मार दी।
गंभीर चोट होने पर उन्हें नागरिक अस्पताल से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान छह अक्तूबर को उनका निधन हो गया। उन्होंने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 279, 304 ए, 338 आईपीसी में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मृतक अनस की फाईल फोटो- फोटो : KITCHHA

किच्छा सीएचसी में बिलखते अनस के पिता- फोटो : KITCHHA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें