फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी: डकैती डालने वाले अंतरराज्यीय बदमाश समेत दो लोग गिरफ्तार, मास्टरमाइंड के साथ दस अभी भी फरार

Sat, 22 Aug 2026 11:51 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

गोरापड़ाव क्षेत्र में धावा बोलकर डकैती डालने वाले अंतरराज्यीय बदमाश समेत दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से पिस्टल, तमंचा समेत 66 हजार की नगदी बरामद की गई है। फरार सभी बदमाशों की पहचान कर ली गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी शहर के गोरापड़ाव क्षेत्र में धावा बोलकर डकैती डालने वाले अंतरराज्यीय बदमाश समेत दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से पिस्टल, तमंचा समेत 66 हजार की नगदी बरामद की गई है। फरार सभी बदमाशों की पहचान कर ली गई है।

विज्ञापन


कोतवाली परिसर स्थित सभागार में शुक्रवार को घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी डॉ.मंजुनाथ टीसी ने बताया कि बीती 19 अगस्त की रात गोरापड़ाव क्षेत्र में कार शोरूम के पीछे नारायण दास के ऑफिस में स्कार्पियो, वरना और क्रेटा कार सवार 12 नकाबपोश बदमाश पहुंच गए। उन्होंने खुद को पुलिस व एसओजी अफसर बताया। वहां जुआ खेल रहे 10 युवकों को बंदूकों के बल पर बंदी बनाकर लूटपाट की। उन्होंने युवकों की जेब से भी रकम निकाल ली। वे 8.20 लाख रुपये, 12 मोबाइल फोन और सोने की तीन चैन लूट ले गए। घटना का पता चलने पर पुलिस टीमें गठित कर बदमाशों की धरपकड़ में लगाई गईं।

घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए जिससे वारदात में प्रयुक्त वाहनों को चिह्नित किया जा सका। पुलिस ने सटीक सूचना पर शुक्रवार तड़के पूरनपुर जिला पीलीभीत (यूपी) में दबिश दी। मौके से डकैती में शामिल वंशप्रीत सिंह उर्फ पन्नू निवासी विथा अकबर सितारगंज और रखवीर सिंह निवासी ईश्वरपुर शीशगढ़ बरेली को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे किच्छा निवासी यश सडाना से मिले थे, उसी ने गोरापड़ाव में बड़े पैमाने पर जुआ होने की जानकारी दी थी। रखवीर बेहतर शातिर है, उसके खिलाफ नानकमत्ता, रुद्रपुर, केलाखेड़ा, दिनेशपुर, रुद्रपुर में लूट, आगजनी, जानलेवा हमले जैसे पांच मामले दर्ज हैं। वंशप्रीत का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें