फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर से दिल्ली के लिए दो नई एसी बस सेवा शुरू

Tue, 11 Apr 2017 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
रोडवेज बस
विज्ञापन
रामनगर। उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा रामनगर डिपो को सोमवार से रामनगर-दिल्ली मार्ग पर संचालन के लिए दो नई एसी बसें मिलीं। उक्त बसों को सहायक महाप्रबंधक आरएल पैन्यूली ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर पैन्यूली ने बताया कि पहली बस रामनगर से सुबह आठ बजे से चलेगी और दोपहर ढाई बजे दिल्ली पहुंचेगी। शाम छह बजे दिल्ली से चलकर रात 12 बजे रामनगर पहुंचेगी।
विज्ञापन


दूसरी बस रामनगर से सुबह दस बजे चलेगी व शाम साढ़े चार बजे दिल्ली पहुंचेगी। रात आठ बजे दिल्ली से चलकर देर रात ढाई बजे रामनगर पहुंचेगी। बसों का दिल्ली तक का किराया 500 रुपये निर्धारित किया गया है। इस दौरान गोपाल दत्त पपनोई, कैलाश चंद्र पांडेय, गोपाल गिरी, नवीन चंद आर्य, राजेंद्र सिंह बिष्ट, नारायण दत्त ध्यानी, दीपक सिंह बिष्ट, चमन सिंह बिष्ट, हयात सिंह, सूर्यमणि उनियाल, राजेंद्र प्रसाद छिम्वाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें