फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दो महीने बीत जाने के बाद भी शपथ नहीं ले पाए 328 ग्राम प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। चुनाव के दो माह बाद भी जिले के 328 प्रधान अभी तक ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्वाचन नहीं होने के कारण शपथ नहीं ले पाए हैं। ऐसे में वे विकास कार्य नहीं करा पा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 475 ग्राम पंचायतों में से 147 ग्राम प्रधान ही शपथ ले पाए हैं। 328 ग्राम पंचायतों का कोरम पूरा होने के साथ ही प्रधान पद की शपथ ले पाएंगे। ऐसे में इन गांवों के प्रधानों को न तो मुहर मिली है और न ही बस्ता। इसके चलते दिव्यांग, वृद्धावस्था पेंशन के साथ अन्य प्रमाणपत्रों के नहीं बन रहे हैं। न ही विकास कार्य हो रहे हैं।
डीपीआरओ सुरेश बैनी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से ही सदस्य ग्राम पंचायत के चुनाव को लेकर तिथि जारी की जाएगी। चुनाव होने के बाद कोरम पूरा होते ही ग्राम प्रधान शपथ ले पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें