फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी: बनभूलपुरा में बिना अनुमति संचालित दो मदरसे सील, प्रशासन की टीम ने अचानक पहुंचकर की कार्रवाई

Thu, 03 Sep 2026 11:45 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

बनभूलपुरा में बिना अनुमति संचालित हो रहे दो मदरसों को प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार शाम सील कर दिया। इनमें चोरगलिया रोड स्थित मकरजी दारुल उलुम इसातुल हक मदरसा और आजाद नगर के लाइन नंबर 18 में संचालित मदरसा तालीम उल इस्लाम पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
मदरसे को सील किए जाने के दौरान मदरसे के शिक्षक से जानकारी लेती पहुंची प्रशासन की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

हल्द्वानी शहर के बनभूलपुरा में बिना अनुमति संचालित हो रहे दो मदरसों को प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार शाम सील कर दिया। इनमें चोरगलिया रोड स्थित मकरजी दारुल उलुम इसातुल हक मदरसा और आजाद नगर के लाइन नंबर 18 में संचालित मदरसा तालीम उल इस्लाम पर कार्रवाई की गई है। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और एसडीएम मोनिका आर्य भारी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम के गठन के बाद मदरसा बोर्ड को भंग किया जा चुका है। अब मदरसों को शिक्षा विभाग और उत्तराखंड मदरसा प्राधिकरण में पंजीकरण कराने के बाद संचालन की अनुमति लेनी होती है।

जब बनभूलपुरा में बिना अनुमति मदरसा संचालित होने की सूचना मिली तब टीम जांच के लिए पहुंची थी। दोनों मदरसों के संचालकों से बातचीत में पता चला कि संचालन अनुमति व अन्य दस्तावेज भी नहीं थे। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि जांच लगातार जारी है, अगर अन्य मदरसों के बारे में शिकायत मिलती है तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें