फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय के नए कुलपति नियुक्त हुए प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट, राज्यपाल ने जारी किया आदेश

Thu, 03 Sep 2026 05:26 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

उत्तराखंड के राज्यपाल एवं कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमित सिंह ने विवि के नए कुलपति की नियुक्ति का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को कुमाऊं विवि नैनीताल का नया कुलपति नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के राज्यपाल और कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमित सिंह ने विश्वविद्यालय के नए कुलपति की नियुक्ति का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि या अगले आदेश तक (जो भी पहले हो) कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल का नया कुलपति नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट वर्तमान में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। राज्यपाल की ओर से तीन सितंबर को जारी इस आदेश ने 31 अगस्त, 2026 को की गई अंतरिम व्यवस्था से जुड़े पुराने आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। यह नियुक्ति उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम-1973 (उत्तराखंड राज्य में यथाप्रवृत्त) की धारा-12 की उपधारा-(1) के तहत की गई है। इस आदेश की प्रतिलिपि मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा सचिव समेत सभी संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें