फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में मिले लैपर्ड कैट के दो शावक

विज्ञापन
लैपर्ड कैट के शावक - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
नैनीताल। अरविंद आश्रम की पहाड़ी में लैपर्ड कैट के दो शावक मिले हैं। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर उन्हें रानीबाग सेंटर में भेज दिया है । शावकों के पास ही लैपर्ड कैट का शव भी बराबर हुआ है। आश्रम पहाड़ी में कुछ लोग घूमने निकले थे उन्हें मृत जानवर की दुर्गंध महसूस हुई। लोगों ने देखा तो पास में ही लैपर्ड कैट का शव नजर आया, जिसके समीप दो लैपर्ड कैट के दो शावक घूम रहे थे। लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी । फॉरेस्टर महेंद्र घिल्डियाल ने बताया कि ये लैपर्ड कैट के शावक हैं जो शेड्यूल वन की अति महत्वपूर्ण श्रेणी में आते हैं । शावक स्वस्थ हैं जिन्हें रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया है । प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शावक पिछले कुछ दिनों से इस क्षेत्र के इर्द गिर्द घूम रहे थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें