फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात से 1200 यात्रियों को लेकर काठगोदाम पहुंची ट्रेन

विज्ञापन
काठगोदाम स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के दौरान यात्रियों की स्क्रीनिंग के दौरान जानकारी लेती स्वास् - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। गुजरात से श्रमिक स्पेशल ट्रेन से सोमवार की रात करीब 11 बजकर 30 मिनट पर पहुंचे 1200 प्रवासी यात्रियों की चेहरे पर खुशी के भाव देखने लायक थे। उत्तराखंड की धरती पर उतरने का सुकून उनके कदम भी बयान कर रहे थे।
विज्ञापन

थर्मल स्क्रीनिंग कराकर स्टेशन से बाहर निकले तो वहां स्वागत भी किसी मेहमान की तरह हुआ। जिला प्रशासन के अधिकारी पूरी एहतियात के साथ उनको बसों में बैठा रहे थे। बसों से यात्रियों को स्टेेडियम और बरेली रोड स्थित बैंक्वेट हाल भेजा गया।
गुजरात से यात्रियों को लेकर एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार की रात 11 बजकर 30 मिनट पर काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंची। यात्रियों को ट्रेनों से निकालने के लिए हल्द्वानी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा के तीन गेट खोले गए थे।
विज्ञापन

यात्री ट्रेन की बोगी से अपना अपना सामान लेकर बाहर निकले तो जिला प्रशासन के कर्मचारी नाम पता नोट करने के बाद उनको बताने के लिए मुस्तैद थे कि यात्रियों को किन बसों में बैठना है। गेट के मुख्य द्वार पर भाजपा की तरफ से पानी, सहित खाने के अन्य सामान की व्यवस्था की गई थी।
हल्द्वानी के यात्रियों को बरेली रोड स्थित जस्मिन ग्रांड बैंक्वेट हाल भेजा गया। बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ जनपदों के यात्रियों को गौलापार स्टेडियम में बसों के माध्यम से भेजा गया। ऊधमसिंहनगर के यात्रियों को बसों से रुद्रपुर रवाना कर दिया गया। यात्रियों को भेजने के लिए स्टेशन पर 46 बसें लगाई गई थीं। अधिकारियों ने बताया कि स्टेडियम में जांच के बाद पहाड़ के यात्रियों को मंगलवार की सुबह उनके जिलों में बसों से भेजा जाएगा।
जिलाधिकारी सविन बंसल, एसएसपी सुनील कुमार मीणा, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, एसडीएम विवेक राय यात्रियों से पूछताछ कर व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। इसी कारण स्टेशन पर कोई आपाधापी नहीं हो सकी।
बस में बैठे यात्रियों ने एक सुर में कहा कि सूरत से यहां आने पर किसी को भाड़ा नहीं देना पड़ा। रजिस्ट्रेशन के बाद वे ट्रेन में सवार हुए और यहां चले आए। यहां अधिकारियों ने स्टेशन पर काफी अच्छा इंतजाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें